आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 'जमाल कुडू' पर किया डांस, सिर पर गिलास रखकर ऐसे किया Kiss

alia bhatt, ranbir kapoor

एनिमल का जमाल कुडू सॉन्ग इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार इसपर रील्स बना रहे हैं। बॉबी देओल का ये डांस लोग ट्राय कर रहे हैँ। इस वक्त एक डांस वीडियो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर कपूर को एनिमल के विलेन की नकल करते देखा गया था।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि रणबीर कपूर ने अपने सिर पर गिलास रखा हुआ है और आलिया के साथ मस्ती में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का डांस मुख्य आकर्षण में से एक था।

इस दौरान न केवल उन्होंने डांस किया, बल्कि रणबीर ने आलिया को किस किया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों ने कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मैं भारत से नहीं हूं और न ही मेरा कोई भारतीय संबंध है। मैं हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट से मिला और उनका प्रशंसक बन गया।

और क्योंकि उसने रणबीर से शादी की है। मैं उनके अच्छे होने की कामना करता हूं।'' एक ने लिखा, ''और अभ्यास।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन किसी तरह का रिएक्शन सितारों की तरफ से नहीं आया है।

फिल्म एनिमल की बात करें इसमें रणबीर कपूर ने तो दमदार परफॉर्मेंस दी है लेकिन साथ ही बॉबी देओल ने काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। इस वीडियो से आप अंदाज लगा सकते हैं कि बॉबी देओल ने इस फिल्म में अपना क्या असर छोड़ा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो पसंद आया है..

Read more about: alia bhatt ranbir kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X