पिता महेश भट्ट का 73 वां बर्थडे, आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ने दिया सरप्राइज PHOTOS
महेश भट्ट के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बेटी आलिया भट्ट ने कोई कमी नहीं रखी। ये साफ नजर आता है इस वायरल तस्वीर में जहां पर महेश भट्ट और आलिया भट्ट के साथ तस्वीर में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कई बार एक दूसरे के साथ परिवार के हर खास मौके पर दिखाई देते हैं फिर चाहे वो मौका कपूर परिवार के लिए हो या फिर भट्ट परिवार के लिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के साथ फैमिली फोटो में परफेक्ट नजर आते हैं।

इसकी झलक महेश भट्ट के जन्मदिन के खास मौके पर भी देखने को मिली।फिल्ममेकर महेश भट्ट अपना 73 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पिता महेश भट्ट के जन्मदिन की खास तस्वीरें शेयर की हैं। पूजा भट्ट और आलिया भट्ट के साथ इस जन्मदिन के सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

पिता महेश भट्ट के साथ आलिया की मस्ती
साथ ही आलिया भट्ट पिता महेश भट्ट के पीछे गुब्बारा लेकर खड़ी हुई हैं। पूजा भट्ट ने एक तस्वीर शेयर की है। आलिया को पूजा भट्ट ने सेटिंग गर्ल कहकर बुलाया है। परिवार के बीच हुई इस खास पार्टी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ सभी ने ब्लैक रंग के कपड़े पहन रखे हैं। शायद महेश भट्ट के ड्रेसिंग स्टाइल को देखते हुए ब्लैक थीम रखी गई है।

आलिया भट्ट और महेश भट्ट
हमेशा से ही महेश भट्ट ब्लैक रंग के कपड़े अधिक पहने हुए दिखाई देते हैं। यही वजह है कि पूजा भट्ट, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने भी ब्लैक रंग को अपनी पसंद बना रखा है। इन फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है कि 73 साल के जवान...हैप्पी बर्थडे पापा। पूजा भट्ट ने भी तस्वीरों के जरिए ये बताया है कि पिता महेश भट्ट के जन्मदिन की पार्टी शानदार रही है।

इस साल करेंगे रणबीर और आलिया शादी
पार्टी में इस्तेमाल किए गए गुब्बारे पर लिखा है- हैप्पी बर्थडे पॅाप्सी और सिंप्लीसिटी। जाहिर सी बात है कि अपने काम से वक्त निकालकर हमेशा से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ परिवार के लिए समय निकाल ही लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications