आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' होगी भारत की सबसे बड़ी फिल्म- 300 करोड़ से भी ज्यादा है बजट!
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रही फिल्म ब्रह्मास्त्र पिछले दो साल से सुर्खियां बटोर रही है, कभी स्टारकास्ट को लेकर, कभी कहानी को लेकर, तो कभी अपने बजट को लेकर। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रह्मास्त्र भारत में बनी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। स्टार और डिज़नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने कहा है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा है।
ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम किरदारों में हैं। फिल्म 2020 दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से पोस्टपोन हो चुकी है।

स्टार और डिज़नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2020 में फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें कही हैं। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "बस आपको बताने के लिए, यह उससे कहीं अधिक है।"


Click it and Unblock the Notifications