..................... Alia Bhatt and Ranbir Kapoor announces pregnancy with a sweet photo on Instagram, says, Our baby coming soon | गुड न्यूज: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एनाउंस की प्रेग्नेंसी, शेयर की एक प्यारी सी तस्वीर - Hindi Filmibeat

गुड न्यूज: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एनाउंस की प्रेग्नेंसी, शेयर की एक प्यारी सी तस्वीर

बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सोमवार (27 जून) की सुबह फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। जी हां, आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ यह खबर शेयर की है। आलिया ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- Our baby.. coming soon. आलिया के पोस्ट पर अब तमाम सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

उसी पोस्ट में आलिया ने एक और तस्वीर डाली है, जिसमें एक शेर, शेरनी और एक शावक दिख रहे हैं। बता दें, इस साल की शुरूआत में ही आलिया और रणबीर अफ्रीका में सफारी पर गए थे, जहां से उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की थी।

alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-announces-pregnancy-with-a-sweet-photo-says-our-baby-coming-soon

रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में बांद्रा स्थित अपने घर में निजी समारोह में शादी की थी। लिहाजा, शादी के दो महीने बाद आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी आई है।

बहरहाल, जहां कई लोगों के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं लग रही है, वहीं देखा जाए तो रणबीर ने अपनी फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान फैमिली प्लानिंग की ओर इशारा किया था। जब उनसे पूछा गया कि शादी के बाद वह और कितना काम करेंगे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार बनाना है। रणबीर ने कहा था, "अभी मुझे बहुत काम करना है, परिवार बनाना है और उनके लिए काम करना है। पहले मैं खुद के लिए काम कर रहा था।"

आलिया के पोस्ट पर उनकी मां सोनी राजदान ने लिखा- Congratulations Mama and Papa lion.. वहीं, रणबीर की बहन रिद्धिमा ने बहुत सारी दिल की इमोजी बनाई है। इनके साथ ही टाइगर श्रॉफ, करण जौहर, मौनी रॉय, रकुल प्रीत, परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, ईशान खट्टर.. सभी ने इस कपल को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X