नो फोटो पॉलिसी के बावजूद भी आखिरकार दिख ही गई राहा कपूर की झलक, मम्मा आलिया की गोद में आई नज़र

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी इन दिनों फैंस के बीच हिट बनी हुई है। इतना ही नहीं दोनों एक बेटी राहा कपूर के माता-पिता भी बन चुके हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपनी बेटी के लिए नो फोटो पॉलिसी भी जारी की। लेकिन इस पॉलिसी के बावजूद भी इसी बीच आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आया कि आलिया भट्ट ने वाइट कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और वह अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आई। तो चलिए देखते हैं वायरल वीडियो...
आलिया भट्ट का बेटी राहा के साथ वीडियो हुआ वायरल
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र नाथ राजदान का 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद में आलिया भट्ट को बेटी के साथ में उन्हीं के घर के बाहर देखा गया। लेकिन उसी दौरान पैप्स ने आलिया भट्ट और उनकी बेटी राहा को कैमरे में कैद कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट इस वीडियो में गाड़ी से उतरती है और बेटी को सीने से चिपकाए हुए घर में चली जाती है। हालांकि राहा कपूर का इस वीडियो में चेहरा साफ नजर नहीं आया।
आलिया भट्ट ने अपने नाना के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
आलिया भट्ट अपने नाना नरेंद्र नाथ राजदान के निधन पर काफी इमोशनल हो गई थी। जिस वजह से उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी दिल की बातें कहीं। एक्ट्रेस ने अपनी फीलिंग्स को साझा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और लिखा कि मेरे ग्रैंडपा, मेरे हीरो थे। जिन्होंने 93 साल की उम्र में गोल खेला और जमकर काम भी किया। वो बेस्ट आमलेट भी बनाया करते थे और मुझे कहानियां भी सुनाया करते थे। मेरे लिए वायलिन बजाया करते थे। यहां तक कि उन्होंने अपनी ग्रेट ग्रैंड डॉटर के साथ भी समय बिताया।
आलिया भट्ट अपने नाना को याद करके हुई इमोशनल
आलिया भट्ट ने इसी पोस्ट के दौरान आगे लिखा कि उन्हें क्रिकेट से बहुत प्यार था और स्केचिंग करना भी पसंद करते थे। वह फैमिली से आखिरी मोमेंट तक बहुत ही प्यार करते रहे। मेरे ग्रैंडपा के जाने का दुख बहुत है। लेकिन उससे भी ज्यादा मुझे खुशी है क्योंकि उन्होंने हमें भरपूर खुशियां भी है। हम उनके हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे कि हम ने उसे लाइट में अपना जीवन बिताया जिसमें वह भी थे।


Click it and Unblock the Notifications











