..................... आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से नाराज हुए कैटरीना कैफ के फैंस Alia Bhatt and Priyanka Chopra did not wished Katrina Kaif on Birthday, Fans angry on this! - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से नाराज हुए कैटरीना कैफ के फैंस, इस हरकत पर हो रहा है बवाल?

katrina kaif, alia bhatt, priyanka chopra

कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं और इस दिन उनके फैंस ने जमकर शुभकामनाएं दीं और सोशल मीडिया पर इसकी झड़ी लगी रही हैं। तमाम उनके मिलने वाले और साथी कलाकारों ने भी उनको सोशल मीडिया पर विश किया है।

हालांकि कई ऐसे सितारे भी हैं जिनको कैटरीना कैफ जन्मदिन पर विश करती हैं लेकिन उन लोगों ने कैटरीना कैफ को विश नहीं किया। लेकिन इस सब के छोड़कर लोग आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा से काफी खफा हैं और इसका कारण है उनकी आने वाली जी ले जरा।

दरअसल कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर ना ही आलिया और ना प्रियंका ने किसी तरह से विश किया है जबकि जल्द ही तीनों साथ नजर आने वाली हैं। इस बात से कैटरीना कैफ के फैंस काफी नाराज हैं। एक ने लिखा, ''कहना होगा कि उनमें से प्रत्येक के लिए कैटरीना की जन्मदिन की पोस्ट बहुत अच्छी थीं।

यदि कोई सहकर्मी सार्वजनिक रूप से अन्य सहकर्मियों को शुभकामनाएं देता है, तो इस भाव का जवाब देना अच्छा शिष्टाचार है। ये बात कैट को देनी होगी।'' एक ने लिखा, ''ये तो हजम नहीं हुआ।'' एक का कहना था, ''ये वाकई में अजीब है।'' इस तरह से लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। रेडिट ने सभी विश के स्क्रीन शॉट को साझा किया था।

हालांकि विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के जन्मदिन को काफी खूबसूरत बनाया था लिखा - 'हर दिन आपके जादू में खोया हूं। हैप्पी बर्थडे मॉय लव।।।' अपने वेकेशन के इन रोमांटिक पलों को कैमरे में कदकर विक्की काफी खुश लग रहे हैं।

वहीं अब एक्टर की पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन के जरिए कैटरीना को बर्थडे की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X