आलिया भट्ट के हीरो बनेंगे पार्थ समथान, भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी से हटा अजय देवगन का नाम !
कसौटी जिंदगी की 2 के खत्म होने की खबरों के साथ आलिया भट्ट और पार्थ समथान के एक साथ कास्ट होने की चर्चा हो रही है। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आएंगे।आपको बता दें कि बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही थी कि पार्थ ने कसौटी जिंदगी की 2 छोड़ने का फैसला किया है।
फिलहाल ऐसा होता हुआ दिख नहीं रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार इस शो को बंद किया जा रहा है। मुमकिन है कि अक्टूबर शो को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन पार्थ के फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि उनकी जोड़ी बनाई गई हैं आलिया भट्ट के साथ। जी हां, स्पॅाटबॅाय की रिपोर्ट अनुसार आलिया भट्ट की इस फिल्म में वह एक प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्थ समथान इस फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट होंगे। उन्होंने अपना पहला बिग ब्रेक साइन भी कर लिया है। भंसाली का ये प्रोजेक्ट कई कारणों के कारण छाया हुआ है। सबसे अहम है इसकी कास्टिंग। जो कि अजय देवगन से निकलकर पार्थ समथान तक पहुंच गई है।


Click it and Unblock the Notifications











