Alia Bhatt और Katrina Kaif पहुंची इस निर्देशक के घर, इस फिल्म को लेकर शुरु हुईं चर्चाएं?

आलिया भट्ट और कटरीना कैफ कितनी शानदार अदाकारा हैं ये किसी से छिपा नहीं है और इस वक्त दोनों को लेकर काफी चर्चा है। बता दें कि इस वक्त दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं और उनको एक मशहूर निर्देशक के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। इसके बाद से चर्चा हो रही है कि दोनों एक साथ नजर आने वाली हैं। हम बात कर रहे निर्देशक जोया अख्तर की, जो इस वक्त जी ले जरा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।
पता चला था कि आलिया और कैटरीना इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाली हैं। जोया अख्तर के घर के बाहर दोनों काफी अच्छी लग रहीं थीं और निकलते हुए दोनों ने पैपराजी को हाथ हिलाकर अपनी-अपनी कार में बैठने का इशारा किया।
इस फिल्म की बात करें तो इसको जोया ने लिखा है जबकि उनके भाई फरहान अख्तर इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैँ। जैसे ही दोनों को वहां देखा गया, फैंस का कहना है कि ये दोनों अपनी फिल्म के लिए वहां पहुंची हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आने वाली हैं जो जिनको लेकर बातें जी रहीं हैं।
लुक्स की बात करें तो आलिया ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था और कैटरीना कैफ ने व्हाइट टॉप, ब्लू जींस और जैकेट पहनी हुई थी। साल 2021 में जी ले ज़रा का ऐलान हुआ था और इसके लिए काफी समय बीत चुका है।
काफी समय के बात फरहान अख्तर को निर्देशक के तौर पर देखा जाने वाला है। उन्होने आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म डॉन 2 को निर्देशित किया था।


Click it and Unblock the Notifications