सोशल मीडिया पर Alia Bhatt और Kareena Kapoor ने फोटो शेयर करके मांगा काम, फैंस ने जमकर दी प्रतिक्रियाएं

Alia Bhatt and Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और आलिया भट्ट पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। दोनों ही इंडस्ट्री की काफी फेमस अदाकारों में से हैं। रणबीर कपूर से शादी करने के बाद आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब करीना कपूर (Kareena Kapoor) की भाभी भी बन गई हैं, इसीलिए दोनों का रिश्ता भाभी-ननंद वाला भी हो गया है। हाल ही में दोनों ने अपने इसी खूबसूरत रिश्ते को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके काम मांगा है।
करीना कपूर और आलिया भट्ट-
शुक्रवार शाम आलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ तीन बहुत प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रानी और बेबो अलग-अलग एक्सप्रेशन में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि आलिया और करीना किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ नजर आने वाली हैं।
इस खूबसूरत तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, और यह और भी बेहतर हो जाएगा...क्या कोई हमें साथ में किसी फिल्म में कास्ट कर सकता है? हालांकि हम अपना ज्यादातर समय बातचीत में बिता सकते हैं। जैसे ही फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं देना शुरु कर दी।
सोशल मीडिया पर यूर्जस की प्रतिक्रियाएं-
करीना कपूर और आलिया भट्ट की इस खास पोस्ट पर करण जौहर ने कमेंट कर लिखा, हमें इस कलाकार के साथ एक फिल्म की जरूरत है। अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा कई फैंस ने भी इन्हें साथ देखने की ख्वाहिश जताई है। लोगों ने इस पोस्ट पर दोनों कलाकारों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। खैर दोनों एक्ट्रेस सैफ अली की पत्नी करीना कपूर और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट इन दोनों बैसे अपने नए नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। दोनों की अच्छी फैन फ्लॉइंग है, और दोनों की फिल्मों का इंतजार फैंस हमेशा करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications