..................... Alia Bhatt and Bobby Deol fight, actress shooting movie alpha - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच हुई अनबन! हाथापाई तक पहुंची बात, जानें क्या है पूरा मामला...

Alia Bhatt

Alia Bhatt and Bobby Deol fight: वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें फिल्मों में दुश्मन बनना पड़ता है और रियल लाइफ में वह अच्छे दोस्त होते हैं और कई बार तो ऐसा होता है कि रियल लाइफ में दोनों स्टार्स एक दूसरे का मुंह तक देखना पसंद नहीं करते हैं और फिल्म के लिए दोनों को जिगरी दोस्त बनना पड़ता है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड सितारों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन लोगों के होश उड़ गए हैं। दरअसल बॉलीवुड की नामी हसीना आलिया भट्ट और बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर बॉबी देओल के बीच हाथापाई हो गई है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

आलिया भट्ट और बॉबी देओल दोनों के बीच भिड़ंत हुई है। दोनों जमकर एक दूसरे पर हाथ उठाते हैं। दरअसल दोनों ही एक फिल्म अल्फा की शूटिंग को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ ही आलिया भट्ट भी जमकर एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह एक्शन सीन मुंबई के गोरेगांव में शूट किया जा रहा है। इस एक्शन सीन को शूट करने में 4 दिन से ज्यादा का समय लग सकता है। बता दें कि फिल्म में आलिया भट्ट वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म में फैन्स को जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं। जमकर हाथापाई होगी और खून-खराबा भी देखने को मिलेगा। बता दें कि यह सीन बेहद खास सीन्स में से एक है इसलिए इस सीन को शूट करने के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। लगभग 100 से ज्यादा गार्ड्स को तैनात किया गया है जिससे वह विंटेज प्वाइंट को कवर करें। बताते चलें कि इस फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X