..................... अयान मुखर्जी के साथ महाशिवरात्रि पर मंदिर पहुंची आलिया भट्ट, बोला कुछ खास मांगा है Alia Bhatt and Ayan Mukerji visit temple on maha shivratri for Ranbir Kapoor health - Hindi Filmibeat

video रणबीर कपूर को हुआ कोरोना, शिव मंदिर पहुंची आलिया भट्ट ने बोला- कुछ खास मांगा, नहीं बता सकती

आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर में जाकर पूजा की। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। साथ ही आलिया भट्ट ने इस दौरान ये भी बताया है कि उन्होंने इस खास दिन पर एक मन्नत भी मांगी है। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक और अपने खास दोस्त के साथ आलिया भट्ट मंदिर पहुंची थीं।

यहां वह लाल रंग के सूट में बहुत प्यारी लग रही हैं। अयान मुखर्जी ने सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह अपने घर पर ही इस समय हैं। ऐसे में अगर वो कोरोना संक्रमित नहीं होते तो यहां पर अयान और आलिया के साथ जरूर दिखाई देते।

Alia Bhatt,Ayan Mukerji, Ranbir Kapoor,

खैर, जब आलिया से वहां मौजूद फोटोग्राफर ने ये पूछा कि क्या उन्होंने कोई खास ख्वाहिश भगवान के सामने मांगी है। तो इस पर पहले आलिया चुप्पी साध लेती हैं। लेकिन बाद में ऐसा जवाब देती हैं, जिसे रणबीर से जोड़ कर देखा जा रहा है। ( विरल भयानी ने ये वीडियो पोस्ट किया है। नीचे देखिए।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X