2 स्टेट्स के बाद आलिया और अर्जुन करेंगे प्यार का स्टेटमेंट जारी!

2 स्टेट्स के अनन्या और कृष से सभी को प्यार हो गया हो। फिल्म का ट्रेलर है ही इतना प्यारा। लेकिन क्या आपको पता है कि ये प्रेम कहानी असल जिंदगी में भी पींगे बढ़ा रही है। जी हां 2 स्टेट्स फिल्म की शूटिगं के दौरान आलिया और अर्जुन रियल में अपने किरदारों अनन्या और अर्जुन में इतना इनवॉल्व हो गये कि उन्हें असल में एक दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि आलिया और अर्जुन इस बारे में फिल्हाल बात करने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग उनके प्यार को फिल्म की पब्लिसिटी स्टंट समझकर उनका मजाक उड़ाना शुरु कर दें। लेकिन दोनों इस बात को छुपा भी नहीं पा रहे हैं फिल्म के प्रमोशनल ईवेंट के दौरान अक्सर दोनो की बेहतरीन कैमिस्ट्री नज़र आ ही जाती है।

आलिया भट्ट ने कहा था अर्जुन स्पेशल हैं उनके लिए।

हाल ही में 2 स्टेट्स की एक प्रेस कॉंफ्रैंस के दौरान आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि आपके बीच की कैमिस्ट्री बहुत ही बेहतरीन दिख रही है ये सिर्फ फिल्म के प्रमोशन के लिए है या फिर इसमें कुछ सच्चाई भी है। तो इसपर अर्जुन कपूर का जवाब था कि क्या हम सबकुछ सिर्फ फिल्म की पब्लिसिटी के लिए करते हैं। क्या मेरी और रणवीर सिंह की दोस्ती भी सिर्फ प्रमोशन के लिए है, क्या मेरी और आलिया की दोस्ती भी सिर्फ एक दिखावा है। अरे हम भी इंसान हैं। कुछ इसी तरह से आलिया भट्ट ने भी जवाब दिया और कहा अरे हम लोग भी तो इंसान हैं। हमारी भी फीलिंग्स हैं, एहसास हैं। आखिर आप लोगों को सबकुछ सिर्फ दिखावा क्यों लगता है।

यानी की कहीं ना कहीं आलिया और अर्जुन खुद ये बात मान रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। लेकिन क्या ये आपको पता चलेगा 2 स्टेटस फिल्म की रिलीज के बाद। क्योंकि फिल्म की रिलीज से पहले अपने प्यार का इजहार करके आलिया और अर्जुन अपने प्यार को फिल्म की सफलता के लिए कोई स्टंट नहीं बनाना चाहते। अब एक खास खबर आलिया भट और अर्जुन कपूर के फैंस को ये बता दें कि 2 स्टेट्स के अनन्या और कृष की शादी को लेकर वो ज्यादा सीरियस ना हो जाए। क्योंकि आज अप्रैल फूल के दिन हमने आपको हंसाने के लिए और थोड़ा मजा दिलाने के लिए ये खबर छापी है। तो मूर्ख दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X