रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 - अपने फिल्मी ससुर के साथ रोमांस करेंगी आलिया भट्ट
आलिया भट्ट काफी समय से काफी सीरियस किरदार निभा रही हैं। खबर थी कि वो एक हल्के फुल्के रोल की तलाश में थीं और अब उनकी तलाश पूरी हो चुकी है रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल फाईव के साथ जहां वो अजय देवगन के अपोज़िट दिखाई देंगी।
दिलचस्प ये है कि आलिया भट्ट और अजय देवगन, एस एस राजमौली की RRR में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, राम चरण तेजा के पिता के किरदार में दिखाई देंगे और आलिया भट्ट राम चरण तेजा से रोमांस करती हुई।

तो अगर खबरों को सच मानें तो RRR में आलिया भट्ट, अजय देवनग की बहू के किरदार में दिखाई देंगी। वैसे अगर अफवाहों की मानें तो लव रंजन की फिल्म में भी अजय देवगन और रणबीर कपूर बाप - बेटे के रोल में दिखाई दे सकते हैं।
बहरहाल, फिलहाल तो गोलमाल 5 में आलिया भट्ट की एंट्री हो चुकी है। इससे पहले करीना कपूर, रिमी सेन और परिणीति चोपड़ा गोलमाल सीरीज़ का पार्ट रह चुकी हैं। माना जा रहा है कि फिल्म दीवाली 2021 में रिलीज़ का प्लान भी कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












