सैनिकों के मातम के बीच अमिताभ बच्चन - आलिया भट्ट ने दिखाया उत्साह, लोगों ने लताड़ा - कुछ तो शर्म करो
पूरा देश आज मातम मना रहा है। आज सुबह भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सीमा उल्लंघन की हवाई कार्रवाई के बीच, एक भारतीय विमान MiG 21 पाकिस्तान में क्रैश कर गया। विमान के पाईलट एयरफोर्स ऑफिसर, विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने कैद कर लिया। हालांकि शुरू में उनका नाम नहीं लिया जा रहा था लेकिन पाकिस्तान ने वीडिया जारी कर उनका नाम गोपनीय नहीं रहने दिया।
ऐसे में पूरे देश में मातम छा गया और हर कोई विंग कमांडर की सुरक्षा की कामना करने लगा। साथ ही उनके भारत सकुशल वापस आने की मांग रखी जाने लगी। लेकिन ऐसे दुखी दिन और परेशानी के समय अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट कुछ ज़्यादा ही उत्साहित हो गए और दोनों ने ही एक उत्साहित ट्वीट किया।

आलिया भट्ट के इस ट्वीट में इलाहाबाद का गूगल मैप था और उन्होंने लिखा था बहुत बहुत उत्साहित हूं इसके लिए। जल्दी ही पता चल जाएगा। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके लिए एक अनोखी कहानी, एक अनोखा प्रारंभ। उन्होंने भी साथ में इलाहाबाद का गूगल मैप ट्वीट किया।
अब दोनों का ये ट्वीट उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़ा था या फिर कोई नया प्रोजेक्ट पता नहीं लेकिन उनका उत्साह देशवासियों को पसंद नहीं आया। ऐसे में लोगों ने दोनों को जमकर लताड़ा और दोनों ने ही मिनटों में ये ट्वीट डिलीट कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











