एयरपोर्ट पर दिखा आलिया भट्ट का शानदार अंदाज, लाखों की जैकेट के साथ एक्ट्रेस ने कैरी किया गुच्ची का हैंड बैग

Alia Bhatt airport look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया का स्टाइल भी हमेशा ही खबरों में रहता है। हाल ही में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया एयरपोर्ट पर शानदार स्टाइल में नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने लाखों का जैकेट पहनकर रखा था, जो काफी स्टाइलिश था।
एयरपोर्ट पर लाखों के जैकेट और गुच्ची के हैंड बैंग के साथ आलिया-
महेश भट्ट की बेटी और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट कोई भी मौका लाइमलाइट में आने का नहीं छोड़ती हैं। अभिनेत्री, बिजनेसवुमन, नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांडों का चेहरा व एक प्यारी मां होने के अलावा, आलिया एक रियल फैशनिस्टा हैं। वह अपने आउटफिट चॉइसेस से हमें प्रभावित करने में कभी फेल नहीं होती हैं।
हाल ही में, आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर एक फुल ब्राउन कलर के अवतार में देखा गया। इस दौरान आलिया ने लॉन्ग स्लीव्स वाली लंबी जैकेट पहनी थी। ब्राउन कलर की ये जैकेट आलिया पर काफी अच्छी लग रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस का लुक भी काफी प्रभावशाली थी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने 'गुच्ची' का एक हैंड बैग भी ले रखा था।
इस स्टाइलिश अंदाज के बाद आलिया के लुक पर थोड़ा रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि उनकी की-प्रिंटेड जैकेट 'Uma Wang' ब्रांड की है और इसकी कीमत 2080 सिंगापुरी डॉलर यानी 1,29,632 रुपए है। दूसरी ओर, आलिया भट्ट के ब्राउन कलर के 'गुच्ची' टोट बैग की कीमत 4100 यूरो यानी 3,73,202 रुपए है।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट-
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। करण जौहर की डायरेक्ट की इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह थे। आलिया भट्ट फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं, जिसकी प्रोड्यूसर वो खुद हैं। ये फिल्म अगले साल 27 सितंबर को रिलीज होगी। फैंस इस को लेकर काफी खुश हैं क्योंकि इसमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
