..................... Alia Bhatt again flaunts Ranbir Kapoor's photography skills as she shares beautiful sunkissed pics | आलिया भट्ट ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें - Hindi Filmibeat

आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें, फैन्स ने कहा, रणबीर ने क्या तस्वीरें खींची हैं!

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में आलिया से ज़्यादा खूबसूरत फ्रेम लग रहे हैं। कभी फूलों में छिपते तो कभी सूरज की किरणों को छिपाते हुए आलिया की ये तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं कुछ फैन्स का ये भी मानना है कि आलिया भट्ट की ये तस्वीरें उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने ही खींची हैं।

आलिया और रणबीर हाल ही में नए साल की छुट्टियां साथ में बिताने के बाद अब अपने अपने काम पर लौट चुके हैं। आलिया की ये तस्वीरें रणबीर ने खींची हैं या नहीं इसकी पुष्टि तो हम नहीं करते हैं लेकिन इस बात की पुष्टि ज़रूर कर सकते हैं कि ये तस्वीरें वाकई बेहद खूबसूरत हैं।

alia-bhatt-again-flaunts-ranbir-kapoor-s-photography-skills-as-she-shares-beautiful-sunkissed-pics

अर्जुन कपूर ने भी आलिया की इन तस्वीरों की तारीफ करते हुए उन पर कमेंट किया। कुछ फैन्स तो इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए आलिया भट्ट को शादी के लिए प्रपोज़ भी कर चुके हैं।

बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी

बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी

कुछ दिनों पहले भी आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था - बस मेरे बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी के टैलेंट को शो ऑफ कर रही हूं।

बस फैन्स का फैसला

बस फैन्स का फैसला

यही कारण है कि आलिया की लेटेस्ट तस्वीरें देखते हुए फैन्स यही बता रहे हैं कि उनकी ये तस्वीरें भी रणबीर कपूर ने खींची हैं। इन तस्वीरों में कभी फोकस में फूल हैं तो कभी पत्ते लेकिन फिर भी हर किसी का ध्यान केवल आलिया भट्ट पर ही है और उनकी प्यारी सी मुस्कान से किसी की भी नज़रें नहीं हट पाती हैं।

रणवीर के साथ फिल्म

रणवीर के साथ फिल्म

अगर काम की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय रणवीर सिंह के साथ गली बॉय के बाद एक बार फिर हाथ मिला चुकी हैं। आलिया और रणवीर, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं जिसका आखिरी शेड्यूल फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।

बैजू बावरा का काम

बैजू बावरा का काम

इसके साथ ही आलिया और रणवीर की अगली फिल्म बैजू बावरा पर भी काम शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि करण जौहर की फिल्म पूरी करते ही, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा रीमेक की शूटिंग शुरू कर देंगे जो कि एक मैराथन शेड्यूल में शूट होगी और बिना किसी लंबे ब्रेक के सारे शेड्यूल एक के बाद एक पूरे करेगी।

गंगूबाई की रिलीज़

गंगूबाई की रिलीज़

गंगूबाई काठियावाड़ी में संजय लीला भंसाली, पहली बार आलिया भट्ट को एक डार्क किरदार में पेश करेंगे। फिल्म 60 के दशक की माफिया क्वीन पर आधारित है जो कमाटीपुरा में कोठा चलाती है लेकिन वहां की लड़कियों के लिए भगवान थी। फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बनी है।

रिलीज़ का इंतज़ार

रिलीज़ का इंतज़ार

फिल्म कोठों की ज़िंदगी की असली कहानी है। ऐसे में फिल्म में संजय लीला भंसाली सेट और खूबसूरत के स्तर पर क्या करेंगे ये देखने वाला होगा। क्योंकि संजय की फिल्में अपने सेट डिज़ाइन और आर्ट डायरेक्शन के लिए जानी जाती हैं। फिल्म में अजय देवगन भी एक खास भूमिका में दिखाई देंगे। वो करीम लाला की भूमिका में होंगे जो गंगूबाई को अपनी बहन मानता था। फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार किया जा रहा है।

आर आर आर का इंतज़ार

आर आर आर का इंतज़ार

इसके साथ ही आलिया भट्ट की राजामौली फिल्म आर आर आर का भी बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक कैमियो में नज़र आएंगी लेकिन राजामौली फिल्म के फ्रेम में उन्हें देखने के लिए ही फैन्स काफी उत्साहित हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, राम चरण तेजा से रोमांस करती दिखाई देंगी।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक सुपरपावर को हासिल करते दिखाई देंगे। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X