आलिया भट्ट फिर हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, इस एक्ट्रेस के वीडियो से हुई छेड़छाड़?

इस वक्त एआई और डीपफेक वीडियो के केस काफी ज्यादा हो रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा अगर कोई परेशान हैं तो वो हैं एक्टर्स। इस वक्त भी एक वीडियो सामने आकर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में कुछ ऐसा है कि शायद आलिया भट्ट के फैंस चौंक जाएंगे। जी हां, आलिया भट्ट का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.. आलिया फिर से डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं। इसके पहले रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और काजोल समेत कई अभिनेत्रियां डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं।
इस वीडियो की बात करें तो आलिया के चेहरे को डीपफेक करके वामीका गब्बी की चेहरे पर लगा दिया है। अगर आपको पता ना हो तो आप बता नहीं सकते हैं कि ये आलिया भट्ट नहीं है।
कुछ दिनों पहले ये असली वीडियो वामीका गब्बी ने साझा किया था, इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। डीपफेक वीडियो को आलिया के फैंस से काफी तगड़ा रिएक्शन मिल रहा है।
क्या बोले लोग?
वीडियो में आलिया भट्ट को लाल साड़ी में देखकर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''क्या ये कानूनी है?? आप आलिया का चेहरा इस्तेमाल कर रहे हैं।" एक का कहना था, "यह वामिका गब्बी का वास्तविक वीडियो है। उन्होंने एआई का उपयोग करके इसे आलिया के चेहरे से बदल दिया।'' एक ने लिखा, ''एआई काफी खतरनाक है, बिल्कुल असली लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''टेक्नॉलजी को गलत तरीके से प्रयोग नहीं करना चाहिए।'' एक का कहना है, ''वाह क्या बात है।'' इस तरह से लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट की तरफ से इसको लेकर अभी तक किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त वो ब्रह्मास्त्र को लेकर खबरों का हिस्सा है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट काफी जल्दी बनना शुरु होगा। अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में वो कितना कमाल करती है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











