रणबीर कपूर की तस्वीरों को निहारती रहती थीं आलिया भट्ट- 11 वर्ष में हुई थी पहली मुलाकात!
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अफेयर अब किसी से छिपा नहीं है। रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने रिवील किया कि रणबीर कपूर से उनकी पहली मुलाकात 11 वर्ष की उम्र में हुई थी और उन्हें रणबीर पर क्रश था। आलिया ने कहा कि वह रणबीर की तस्वीरों को निहारती रहती थीं।
इस राउंड टेबल इंटरव्यू में आलिया के साथ दीपिका, अनुष्का, तबू भी थे। जब इन सबसे इनका सेलिब्रिटी क्रश पूछा गया तो बाकी तीनों ने Leonardo DiCaprio का नाम लिया। जबकि आलिया ने शर्माते हुए रणबीर कपूर कहा। इसके बाद आलिया ने बताया, मैं रणबीर से उस वक्त मिली जब मैं 11 साल की थी। मैंने ब्लैक के लिए ऑडीशन दिया था। तब से मुझे उन पर क्रश था। इसके बाद वह सांवरिया में नजर आए।

इसके बाद अनुष्का ने आलिया को छेड़ते हुए पूछा कि क्या वह रणबीर कपूर का पोस्टर भी लगाकर रखती थीं.. तो आलिया ने हंसते हुए कहा- नहीं, लेकिन मैं उनकी तस्वीरों को देखती रहती थी।
बहरहाल, आलिया से पहले रणबीर कपूर ने भी इस रिलेशन को लेकर दिलचस्प बयान दिये हैं। दोनों बॉलीवुड के नए और सबसे पॉपुलर कपल बन चुके हैं। आलिया को समय समय पर रणबीर की फैमिली नीतू कपूर और ऋषि कपूर के साथ भी देखा जाता है। वहीं, एक इवेंट के दौरान रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिलेशन पर हामी भी भरी है।


Click it and Unblock the Notifications