कुबूल है: आलिया भट्ट ने किया रणबीर के साथ रिश्ते का इकरार, महेश भट्ट ने सुना दिया फैसला
Recommended Video

आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और उसके साथ उनकी शादी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नाम तो काफी समय से जुड़ रहा और इस बात से आलिया को कभी कोई समस्या नहीं हुई और ना ही उन्होने इस रिश्ते से कभी इनकार किया है। हालांकि काफी समय की चुप्पी के बाद आलिया भट्ट ने खुलकर अपने प्यार का इकरार किया है। जी हैं एक इंटरव्युव के दौरान आलिया ने रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।
इसके पहले जब उनकी शादी की अफवाहों को लेकर उनसे सवाल पूछा गया था तो उन्होने कहा था कि वो बिल्कुल भी अफवाहों पर ध्यान नहीं नहीं देती है।

बात करें उनके पिता महेश भट्ट की तो उन्होने इस शादी को लेकर बयान दिया कि वो दोनो के फैसले की इज्जत करते है। उनका मानना है कि दोनो अपने बारे मे सही गलत का फैसला कर सकते है और ये उनका अधिकार भी है।
गौरतलब है कि फिल्म राजी के बाद महेश भट्ट ने पहली बार आलिया की तारीफ करते हुए कहा था कि वाकई मे आलिया ने उनका नाम रोशन कर दिया है।
गौरतलब है कि इस समय दोनो स्टार्स फिल्म ब्रह्मास्त्र में काम कर रहे है और यही कारण है कि दोनो कि नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है।
रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली है। हालांकि इनके प्यार का क्या अंजाम होता है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
फिलहाल लोग उनकी फिल्म के लिए इंतजार कर रहे है जो कि काफी शानदार साबित हो सकती है..ऐसा फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












