पाकिस्तानी एक्टर अली जफर की वजह से टूटे लाखों भारतीयों के दिल

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में अपनी सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक में नाम कमाए पाकिस्तानी एक्टर अली जफर वापस पाकिस्तानी की गली जा रहे हैं। जाहिर है अली के इस फैसले से उनके लाखों फैंस का दिल टूट गया होगा, खासकर फीमेल फैंस का। बता दें, हिंदुस्तान में अली जफर ने अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है।

ali zafar

अली जफर का कहना है कि वे अब पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। लिहाजा, वे बॉलीवुड से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि अली जफर पिछले साल फिल्म किल-दिल में परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दिए थे। जबकि कुछ साल पहले आई उनकी फिल्म 'तेरे बिन लादेन' को समीक्षकों ने काफी सहारा था।

अली ज़फर ने अब हिंदी फिल्मों को थोड़ा विराम देकर पाकिस्तानी फिल्मों पर ध्यान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि अब समय आ गया है जब मैं अपने अनुभव को अपने घर वापस ले लेकर जाऊं और पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में योगदान दूं।

अली ने बॉलीवुड में काफी कम समय में एक अहम जगह हासिल की है। उन्होंने 5 फिल्मों में काम किया है, साथ ही उनके कई गाने सुपरहिट हैं। लिहाजा, कहा जा सकता है कि अली को बॉलीवुड प्रेमी मिस करने वाले हैं।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X