अली जफर को परिणीति हॉट and क्यूट लगती हैं!
पाकिस्तान से आए बॉलीवुड अभिनेता और सिंगर अली जफर आजकल खूब खबरें बना रहे हैं। अपनी आगामी फिल्म 'किल दिल' को लेकर जफर खासा उत्साहित हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, गोविंदा और परिणीति चोपड़ा हैं। अब एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं तो तारीफ करना भी बनती है। ऐसे में अली जफर ने कहा कि उनकी 'किल दिल' की को-स्टार परिणीति चोपड़ा उन्हें बहुत हॉट नजर आती हैं।
आपको बता दें, शाद अली के निर्देशन में बन रही 'किल दिल' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अली ने परिणीति की तारीफ की। अली ने कहा, 'परिणीति बहुत प्यारी और हॉट हैं। उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। हम सभी शूटिंग के साथ साथ मस्ती भी खूब करते थे। सबकी केमिस्ट्री अच्छी हो गई थी।'
परिणीति की अभी तक बॉलीवुड में एक बबली ऐक्ट्रेस की इमेज बनी हुई थी। लेकिन अब उनके बोल्ड और हॉट अंदाज धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। किल दिल में भी उनके रणवीर के साथ हॉट सीन्स हैं। किल दिल का गाना 'सजदे' तो सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है।
वहीं आपको बता दें, सिर्फ परिणीति ही नहीं , बल्कि बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस हॉट अवतार अपना रही हैं। अब सोनाक्षी सिन्हा को ही लें, तो फिल्म ऐक्शन जैक्सन के कीड़ा सॉन्ग में सोना का बोल्ड लुक है और उन्होंने एक्सपोज भी किया है। शॉर्ट स्कर्ट और जैकेट में सोनाक्षी काफी हॉट दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












