Awwww.. फिल्म में शाहरूख खान.. लेकिन हीरोइन ले जाएंगे ये दो स्टार!
[बॉलीवुड न्यूज] जिस फिल्म में शाहरूख खान हीरों हों, वहां हीरोइन कोई ले जाए तो कुछ तो बात होगी। बहरहाल, हम बात कर रहे हैं गौरी शिंदे की आने वाली फिल्म की। फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरूख खान हैं, यह तो आपको पता ही होगा। बता दें, इनके अलावा फिल्म में अली जफर और कुणाल कपूर हैं।
जी हां, फिल्म में ये दोनों आलिया के साथ रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। फिलहाल आलिया शूट कर रही हैं, जबकि शाहरूख 16 फरवरी से आलिया को ज्वॉइन करेंगे।
ALERT: एक सुपरहिट फिल्म.. धमाकेदार रिमेक.. ये फ्लॉप जोड़ी है फाइनल!
बता दें, फिल्म में आलिया तीनों एक्टर्स के साथ कनेक्शन बनाती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने सवाल किया कि शाहरूख 50 साल के हैं, जबकि आलिया 22 की.. ये कैसी जोड़ी! जिस पर गौरी शिंदे ने साफ साफ कहा है कि यह काफी अलग तरह की कहानी है, न कि रोमांटिक लव एंगल।
बहरहाल, हमें तो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यहां देखिए शाहरूख- आलिया की क्यूट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













