अली का यादगार वैलेंटाइन डे, बन गये मसाज ब्वॉय!
अली ज़फर ने बताया कि सालों पहले उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रैंड को मसाज दी थी और ये बात याद करके वो आज भी हंसते हैं। हालांकि अली ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होने पैरों पर मसाज दी थी लेकिन अब पूरी डीटेल तो वो हमारे साथ शेयर नहीं कर सकते। लेकिन अली ने मुस्कुराते हुए कहा कि इसके बाद क्या हुआ ये सब तो नहीं बता सकता लेकिन वो मसाज मुझे आज भी याद है। अली के चेहरे पर अपने यादगार वैलेंटाइन के बारे में बात करते हुए जो मुस्कुराहट थी वो ये बता रही थी कि वाकई अली ने अपने समय में भी प्यार के दिन को बहुत ही खूबसूरती और प्यार के साथ मनाया है।
अली ज़फर आजकल अपनी अगली फिल्म टोटल स्यापा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। टोटल स्यापा में अली ज़फर के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। अली ज़फर और यामी के अलावा टोटल स्यापा में अनुपम खेर और किरण खेर ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़की और पाकिस्तानी लड़के के प्यार पर आधारित है। किस तरह से पाकिस्तानी लड़का अपनी गर्लफ्रैंड के घर जाकर उसके घरवालों को शादी के लिए मनाता है और उसे कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। कुल मिलाकर टोटल स्यापा एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications












