अली मर्चेंट ने रचाया तीसरा निकाह, बिदाई की साधना से तलाक के बाद अब इस हसीना को बनाया बेगम

Ali Merchant, Andleeb Zaidi

Ali Merchant Wedding Photos: 'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'घर एक सपना' जैसे टीवी शोज से मशहूर हुए अभिनेता अली मर्चेंट ने तीसरी बार गुपचुप निकाह कर लिया है। जी हां, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपने निकाह की अनाउंसमेंट की है।

अली मर्चेंट लंबे समय से मॉडल अंदलीब जैदी को डेट कर रहे थे। पिछले महीने ही कपल ने दुबई में सगाई की थी। अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड अंदलीब को प्रपोज करते हुए बुर्ज खलीफा के सामने डायमंड रिंग पहनाई थी। अब अभिनेता की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

'बंदिनी' एक्टर अली मर्चेंट ने 3 नवंबर 2023 को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर गर्लफ्रेंड अंदलीब जैदी के साथ निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। खूबसूरत फोटोज शेयर कर अली ने कैप्शन में लिखा, "और अब हम हमेशा के लिए एक साथ घूम सकते हैं, हैप्पी एवर आफ्टर अब शुरू होता है।"

अली मर्चेंट ने अपनी लेडी लव के लिए प्यार का इजहार भी किया है। अली ने अंदलीब के लिए लिखा, "मैं हमें वादों के रूप में नहीं बल्कि विशेषाधिकार के रूप में देखता हूं। मुझे आपके साथ हंसने, आपके साथ रोने, आपकी परवाह करने और आपके साथ सब कुछ शेयर करने का मौका मिलता है।"

अली ने आगे कहा, "मुझे आपके साथ दौड़ना है, आपके साथ चलना है, आपके साथ विकसित होता और आपके साथ रहना है। मुझे लगता है कि आप वह व्यक्ति हैं, जिसके साथ मैं अपनी बची हुई बिताना है। मैं हमेशा आपके लिए मौजूद रहूंगा और सपोर्ट करूंगा। मैं आपसे प्यार करता हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X