..................... "ओसामा" में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मिलन, India and Pak will be together by Osama - Hindi Filmibeat

"ओसामा" में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मिलन

By Staff

“पुरानी जिंस" गाने के ज़रिए कॉलेज में बीते खूबसूरत पलों को यादगार बनाने वाले पाकिस्तानी गायक अली हैदर एक बार फिर अपने पूराने एल्बम “पूरानी जिंस" के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. करीब दस साल बाद अली अपने इस एल्बम को न सिर्फ रिमिक्स कर रहे हैं बल्कि उसी जगह पर उस गीत का पिक्चराइजेशन भी कर रहे हैं.

इस एल्बम के साथ अली अपनी पहली फिल्म “ओसामा" के लिए भी काफी चर्चा में हैं. इस फिल्म में अली बतौर हीरो नज़र आएंगे. अमेरिका डब्ल्यू टी सी अटैक के मुख्य आरोपी ओसामा बिन लादेन को पकडने में भले ही नाकामयाब रही है. मगर निर्देशकों ने यह काम चुटकियों में कर लिया. यही वजह है कि ओसामा को फिल्म “ओसामा" के माध्यम से रूपहले पर्दे पर लाने का प्रयास सार्थक किया जाएगा.

इस फिल्म की खासियत यह है कि इसमें पाकिस्तानी गायक अली हैदर के साथ हिन्दुस्तानी गायिका शिबानी कश्यप को लिया गया है. पाकिस्तान तथा हिन्दुस्तान के गायकों का मिलन अक्सर कॉंसर्ट में होता रहा है.

पहली बार किसी फिल्म के ज़रिए दोनों मुल्कों के कलाकार किसी फिल्म में नज़र आएंगे. इस फिल्म के लिए अली हैदर तथा शिबानी दोनों ही बहुत उत्साहित हैं. अली का कहना है यदि उन्हें बॉलीवुड में “ओसामा" जैसी फिल्म मिलेगी तो वह ज़रूर बॉलीवुड की फिल्मों में नज़र आएंगे. जहां तक उनकी एल्बम का सवाल है. हाल ही में उन्होंने अपनी पन्द्रहवी एल्बम लौंच की है. मूलत: स्वयं को गायक मानने वाले अली गीतो के साथ नया प्रयोग करना पसंद करते हैं.

यानी कि अगर हम यह कहें तो गलत न होगा कि शब्दों की बाज़ीगरी करने वाले अभिनय की बाज़ीगरी भी करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X