जब मैंने 3 इडियट्स की तो डिप्रेशन में चला गया था, कुछ कॅालेज स्टूडेंट्स ने खुद को नुकसान पहुंचाया
अली फजल ने हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय फिल्म 3 इडियट्स में एक बेहद खास भूमिका निभाई है। अगर आप आज उस फिल्म को देखेंगे तो पहचान नहीं पायेंगे कि वो अली फजल हैं या नहीं? हालांकि अली फजल के बॅालीवुड में नाम कमाने के बाद ये खुलासा हुआ कि अली फजल ने आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में एक छोटी सी गेस्ट भूमिका निभाई थी।
अली फजल ने एक ऐसे स्टूडेंट का रोल निभाया था, जो कि डिप्रेशन में रहता है। राजकुमार हिरानी की ये फिल्म ही यंग जनरेशन पर पढ़ाई के बोझ पर आधारित रही है। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की इस फिल्म ने इन सभी स्टार्स के स्टारडम को आगे बढ़ाया है।

इस शानदार फिल्म में अली फजल एक यादगार भूमिका निभाकर डिप्रेशन में आ गए थे। एक इंटरव्यू में अली फजल ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे वह दिमागी तौर पर इस फिल्म के बाद बीमार पड़ गए थे। यहां पढ़िए पूरी खबर।


Click it and Unblock the Notifications











