बैक 2 बैक बाहर आए दो धमाकेदार फिल्मों के FIRST LOOK, रिलीज़ डेट है...
एक तरफ सलमान खान जहां दबंग 3, रेस 3, किक 2 कर कर के जीवन चला रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड की एक खेप है जो दर्शकों को वाकई अच्छा सिनेमा दे रही है। दोनों ही अपनी जगह सही हैं और बैलेंस बना कर चल रहे हैं।
आज दो फिल्मों का फर्स्ट लुक आपने देखा, रेस 3 और एबीसीडी 3 का। लेकिन अब दिखाते हैं दो और फिल्मों का फर्स्ट लुक - एक हैं अली फज़ल की फिल्म मिलन टॉकीज़ और दूसरा, अभय देओल की JL - 50।

मिलन टॉकीज़ तिग्मांशु धूलिया डायरेक्ट कर रहे हैं वहीं JL - 50 एक साइंस फिक्शन है। मिलन टॉकीज़ की शूटिंग लखनऊ में चल रही है और JL 50 में अभय के साथ पीयुष मिश्रा और पंकज कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग कोलकाता में चल रही है।
वैसे शाहरूख खान - अक्षय कुमार और वरूण धवन, टाइगर श्रॉफ, सुशांत सिंह राजपूत की स्टारडम से इतर एक्टर्स की एक खेप है। जो अपने लिए बॉलीवुड में अलग जगह बना चुकी है।
ये पेड़ों की इर्द गिर्द नाचने वाले हीरो नहीं है। ना ही विलेन की हड्डियां तोड़ने वाले। ये असली कंटेंट के हीरो हैं। तो इनसे मिलना तो ज़रूरी है -


Click it and Unblock the Notifications











