..................... मिर्जापुर के गुड्डू पंडित अली फजल ने किया खुलासा Ali fazal revealed about his First salary - Hindi Filmibeat

मिर्जापुर के गुड्डू पंडित अली फजल ने किया खुलासा, पहली सैलरी में मिले थे इतने रुपए

काफी समय से सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चल रहा है जिसमें लगातार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स अपनी पहली सैलरी के बारे में खुलासा करते नजर आ रहे हैँ। इस समय मिर्जापुर वेब सीरीज के गुड्डू पंडित यानि अली फजल ने भी एक तगड़ा खुलासा किया है और अपनी पहली तनख्वाह के बारे में बात की है। अली फजल ने इस ट्वीट में मशहूर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के ट्वीट का जवाब दिया है।

अली फजल ने लिखा है कि.. पहली सैलरी 8000 रूपए, उम्र- 19 साल और कॉलेज के दौरान का समय था और कमाकर कॉलेज की फीस भरी थी। अली फजल का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।

ali fazal, अली फजल

इसके पहले अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया था बताया था कि.. उनकी पहली सैलरी 80 रुपए थी और वो इस वक्त 18 साल के हुआ करते थे। अनुभव सिन्हा ने बताया कि वो 7वीं कक्षा के एक छात्र को ट्यूशन देते थे और कमाकर वो स्मोकिंग किया करते थे।

इन दोनों के ट्वीट्स काफी चर्चा में हैं और लोगों के लिए ये किसी हौसला देने से कम नहीं है। इस समय दोनों ही सितारे अपने अपने क्षेत्र में काफी सफल हो चुके हैं।

बात करें अली फजल की तो उन्होने मिर्जापुर वेब सीरीज से अपना एक अलग नाम बनाया है और अपने किरदार से काफी प्रभावित किया है। कुछ समय पहले इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है।

Read more about: ali fazal अली फजल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X