Ali Fazal की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'द अंडरबग' का स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा ग्रैंड वर्ल्ड प्रीमियर

Ali Fazal: अली फ़ज़ल एक के बाद एक अलग अलग शैली की फिल्में लेकर आ रहे हैं। अभिनेता के पास आने वाले वक्त में फिल्मों की एक प्रभावशाली कतार है और अब वह एक और दिलचस्प प्रोजैक्ट में दिखाई देंगे। शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित, द अंडरबग में अली फज़ल और हुसैन दलाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को आधिकारिक तौर पर स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल के आगामी एडिशन के लिए चुना गया है।
स्लैमडांस फिल्म फेस्टिवल 20-26 जनवरी के बीच साल्ट लेक सिटी और पार्क सिटी, यूटा (यूएस) में होने वाला है। यह 23-29 जनवरी के बीच वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।
फिल्म को साल 2020 के अंत में कोविड लॉकडाउन के समय की छोटी राहत के दौरान शूट किया गया था और वर्तमान में पोस्ट प्रोडक्शन में है। फिल्म को बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में शूट किया गया था। इसे दिमाग को झिंझोड़ ने वाली मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के रूप में देखा जा रहा है।
फिल्म की कहानी दो व्यक्तियों की है, जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के दिन एक खाली घर में शरण लिया। लेकिन घर में कुछ ऐसा हुआ है, जो उन दोनों को परेशान कर देता है। दोनों को अपने भीतर के राक्षस और बाहर की दुनिया से लड़ना है.. यह धैर्य और इच्छाशक्ति की परीक्षा है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए अली फजल ने कहा, "यह मेरे अब तक के करियर में की गई किसी भी अन्य फिल्म से अलग है। फिल्म को मेरे जीवन के एक ऐसे समय में शूट किया गया था जो पहले से ही धैर्य की परीक्षा थी। मैं महामारी के बीच एक भावनात्मक उथल-पुथल में था। इस किरदार के लिए वज़न बढ़ाना सबसे मुश्किल काम था क्योंकि दोनों किरदार अलग-अलग हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












