Ali Fazal की हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' होगी इस साल की सबसे बड़ी रिलीज, अमेरिका में मिली 2000 से भी ज्यादा स्क्रीन

ali-fazal-hollywood-film-kandahar-one-of-the-biggest-release-this-year-over-2000-screens-in-us-alone

Ali Fazal's Hollywood film Kandahar: अली फजल बॉलीवुड के उन अदाकारों में से हैं, जो लगातार हॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इन दिनों वे चर्चा में हैं, अपनी आगामी फिल्म कंधार को लेकर। इस फिल्म में वे जेरार्ड बटलर, ट्रैविस फिमेल और नावीद नेगबान जैसे टॉप अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ हैं।

'डेथ ऑन द नाइल' के बाद इस साल अली की यह उनकी कंधार को लेकर वे बहुत एक्साइटेड है। फिल्म को लेकर नई अपडेट यही है कि यह फिल्म USA में 2000 से भी अधिक स्क्रीन्स पर प्रदर्शित की जाएगी। यह अली के करियर की सबसे बड़ी रिलीज होगी।

फिल्म में होगा कभी ना देखा गया एक्शन

अली का कहना है, "मैं बेहद एक्साइटेड हूं। जैसा कि मैं अपनी सभी फिल्मों को लेकर रहता हूं। मैं वादा कर सकता हूं कि फिल्म में एक्शन पहले कभी नहीं देखा होगा। रिक रोमन अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं। टीम ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। जेरार्ड के साथ काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है और चूंकि यह दुनिया भर में रिलीज हो रही है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि दुनिया भर के लोग इसे एन्जॉय करेंगे।"

इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म' कंधार की कहानी गेरार्ड बटलर द्वारा अभिनीत टॉम हैरिस, जो एक अंडरकवर CIA ऑपरेटिव है, के जीवन पर आधारित है। वह अफगानिस्तान में दुश्मनों के इलाके में फंसा होता है और बाहर निकलने के लिए लड़ाई करता है। फिल्म दुनियाभर में 26 मई को रिलीज़ होने वाली है। जल्द ही अली फज़ल, जेरार्ड बटलर के साथ USA के लिए रवाना होंगे इस फिल्म का प्रचार करने के लिए।

Read more about: ali fazal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X