..................... अली फजल की आने वाली फिल्में Ali Fazal goes the Keanu Reeves way in his mysterious John Wick inspired look for his next! - Hindi Filmibeat

हॉलीवुड स्टार केअनु रीव्स के जॉन विक लुक में अली फज़ल ,मिर्जापुर 2 के बाद बड़ा सरप्राइज !

By Filmibeat Desk

मिर्जापुर सीजन 2 की रिलीज के बाद से अली फजल के नाम की चर्चा तेजी से हो रही है। अली फजल ने अपने करियर में चुनिंदा फिल्में की हैं और उन्हीं फिल्मों को अधिक प्राथमिकता दी है जो कि केवल कहानी के आधार पर मजबूत दिखाई पड़ती है। अली फजल ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए एक अलग लुक और कहानी पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों की कड़ी सुरक्षा और घेराबंद के बीच, अभिनेता अली फजल हाल ही में अपने अगली सीरीज के लिए रहस्यमय तरीके से शूटिंग करते हुए नज़र आये।

दर्शकों की रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह भर चलने वाली शूटिंग को कई परतों की नियंत्रित जाँच पड़ताल के बीच, किसी भी डिटेल्स को लीक करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन वैनिटी वैन में वापस जाते समय, अली फज़ल को प्रशंसकों ने कैमरा से शूट कर ही लिया। मिर्जापुर स्टार स्थानीय लोगों के बीच काफी हिट है जो उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उत्सुक थे।

Ali Fazal

सूट पहने अभिनेता का लुक, लंबे बालों के साथ, हिट फ्रेंचाइजी फिल्म 'जॉन विक' से केअनु रीव्स से मेल खाता नज़र आया। हालांकि यह अभी भी अज्ञात है कि अली का किरदार जॉन विक लुक के प्रति कोई समानता रखता है, लेकिन अली निश्चित रूप से इस लुक को नयाय्य देते हुए नज़र आये।

एक सूत्र का कहना है, "यह एक टाइट शेड्यूल था और अली सीरीज में एक दिलचस्प भूमिका निभा रहे है। कहानी के बारे में इस वक़्त कुछ भी कहना अपने आप में अन्याय करने जैसा होगा। लुक अपने आप में दिलचस्प है और कोई भी अली को जॉन विक लुक में मिस नहीं कर सकता है।

श्रीजीत मुखर्जी द्वारी निर्देशित यह सीरीज की शूटिंग अली के साथ औरंगाबाद के एल्लोरा गुफाओं में किया गया है और इस साल के अंत में एक प्रमुख ओटीटी द्वारा जारी किया जाएगा।"मिर्ज़ापुर की अगली किस्त के आस-पास चर्चा तेज होने के साथ अली फज़ल अपने अगले, हास्य फ्रेंचाइजी फुकरे 3 की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X