सेल्फी के चक्कर में अली फजल से टकराया फैन, सफेद शर्ट की हो गई ऐसी हालत, ऐसा था गुड्डू भइया का रिएक्शन

मिर्जापुर फेम अभिनेता अली फजल इस वक्त चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस सीरीज के अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसको देखकर लोग हैरान हैं।
दरअसल सेल्फी के लिए एक्साइटेड एक फैन ने अभिनेता के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिससे कोई भी नाराज हो जाएगा। इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अली फजल एक मशहूर कपड़े के ब्रांड की दुकान से बाहर निकलते हैं।
इस दौरान उन्होने सफेद शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। जैसे ही वो वहां पोज देने लगते हैं एक फैन सेल्फी के भागते आता है। इस दौरान वो अली फजल से टकरा जाता है।
अभिनेता जो कि कॉफी का गिलास हाथ में लिए हुए थे वो उनके ऊपर ही गिर जाता है। वीडियो में आप देखेंगे कि अली फजल कैसे रिएक्ट करते हैं। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कुछ और ही मानना है।
क्या बोले लोग?
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ''ये एक तरह का विज्ञापन लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''विज्ञापन करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।'' एक ने लिखा, ''इसके बाद का कैप्चर करना चाहिए वो सही लग रहा था।'' एक का कहना था, ''भाई पूरा ही गिरा देना चाहिए था।''
एक ने लिखा, ''गुड्डु भैया को कॉफ़ी पीने की आदत नहीं है इसलिए अपने ऊपर खुद ही कॉफ़ी फेंक दी।'' एक ने लिखा, ''स्क्रिप्टेड हैं, कोई कुछ नहीं बोलेगा।'' इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैँ। हालांकि अली फजल ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट पर अली फजल कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इसी साल मिर्जापुर का अगला सीजन भी आने की पूरी उम्मीद है। हालांकि ये कब रिलीज होगा इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग उस सीजन के लिए पोस्ट करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications