'बॉबी जासूस'.के लिए अली ने 'होमलैंड' को छोड़ा

4 जुलाई को रिलीज होने जा रही है दिया मिर्जा निर्मित फिल्म 'बॉबी जासूस'.. फिल्म में पहली बार आपको विद्या बालन के साथ अभिनेता अली फजल नजर आयेंगे। फिल्म के ट्रेलर से लोगों का ध्यान अली की तरफ गया है। अली की यह सोलो हीरो वाली हिंदी मूवी है, इस फिल्म की कहानी अली को इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक 'होमलैंड' को छोड़ दिया।

फिल्म 'बॉबी जासूस' के प्रमोशन के वक्त अली ने इस बात का खुलासा किया। अली ने कहा कि उन्हें अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक 'होमलैंड' को छोड़कर बॉलीवुड फिल्में चुनने का कतई मलाल नहीं है। उन्होंने पहले ही 'खामोशियां' और 'बॉबी जासूस' फिल्म करने के लिए हामी भर दी थी, जिस वजह से उनके पास समय नहीं था इसलिए उन्हें 'होमलैंड' छोड़नी पड़ी। 'खामोशियां' महेश और मुकेश भट्ट बना रहे हैं।

तस्वीरें: 'बॉबी जासूस'..

'3 इडियट्स' और 'फुकरे' फिल्म में अभिनय कर चुके अली ने कहा, " 'होमलैंड' के लिए मुझसे संपर्क किया गया था और यह एक बढ़िया मौका था। लेकिन जब उन्होंने मुझसे मेरे समय के बारे में पूछा तो मैं वह समय मुकेश सर की फिल्म और 'बॉबी जासूस' के प्रचार को दे चुका था। इसलिए आगे बात करने का कोई सवाल ही नहीं था क्योंकि ये फिल्में महत्वपूर्ण थीं।"

पिछले तीन वर्षो में 'होमलैंड' दुनियाभर के मशहूर टेलीविजन धारावाहिकों में से एक बन गया है। मालूम हो कि पर्दे पर अली संग यानी उम्र में अपने से छोटे हीरो के साथ रोमांस करने में विद्या को जरा भी परेशानी नहीं हुई। विद्या ने कहा कि उम्र चाहे 16 की हो या 60 की... प्यार से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/WSTwewxP3sg?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X