Ali Fazal: 'गुड्डू भैया' ने ऑस्कर में मचाया तहलका, टॉम क्रूज भी दिखे सेल्फी में!

इस साल होने वाले ऑस्कर्स में अली फजल ने तहलका मचा रखा है। अली ने ना सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑस्कर लंच में पार्टिसिपेट किया बल्कि वे टॉम क्रूज जैसी हॉलीवुड हस्तियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। अली फजल ने टॉम क्रूज, केट ब्लैंचेट, स्टीवन स्पीलबर्ग, गुइलेर्मो डेल टोरो, निर्देशक शौनक सेन और निर्माता गुनीत मोंगा के साथ ऑस्कर लंच में पार्टिसिपेट लिया।
अली फज़ल, अकादमी के सदस्य होने के नाते, प्रतिष्ठित ऑस्कर लंच में शामिल हुए थे, जिसमें गेस्ट लिस्ट में टॉम क्रूज़ और स्टीवन स्पीलबर्ग भी थे। अली फज़ल ने अफने इंस्टाग्राम पर इन हॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरों की एक सीरिज पोस्ट की है।
इस साल ऑस्कर में भारत से नामांकन की एक रिकॉर्ड संख्या है, जिसमें शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स, एसएस राजामौली की आरआरआर के ओरिजिनल सॉन्ग 'नाटू नाटू' और गुनीत मोंगा की द एलीफेंट व्हिस्परर्स, जिसका निर्देशन कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है, को नॉमिनेट किया गया है।
बता दें, अली फज़ल को 2018 में अकादमी के सदस्य के रूप में चुना गया था, जो भारत के सबसे कम उम्र के सदस्यों में से एक बन गया। लंच में गुनीत मोंगा और शौनक सेन भी शामिल हुए। अली, जो काम के लिए लॉस एंजिल्स में हैं, उनके साथ लंच में शामिल हुए और भारतीय फिल्मों का उत्साह बढ़ाया।
इस बारे में बात करते हुए, अली ने कहा, "शौनक और गुनीत के साथ भारतीय सिनेमा के प्रतिनिधि के रूप में वहां होना बहुत अच्छा था। ऑल दैट ब्रीथ्स सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक है जिसे मैंने हाल के दिनों में देखा है। फिल्म और हमारे सिनेमा को देखने के लिए वहां होना वास्तव में एक गर्व का क्षण था।
गुनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर लंच से कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें शौनक सेन, टॉम क्रूज के साथ अली फजल भी दिखे। उनकी फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में दो अनाथ बेबी हाथियों को गोद लेते हैं।
शौनक सेन की ऑल दैट ब्रीथ्स भाई-बहन मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद को फॉलो करती है, जिन्होंने घायल पक्षियों, विशेष रूप से ब्लैक काइट्स को बचाने और उनका इलाज करने के लिए इसे अपना लाइफ का मिशन बना लिया है। टॉम क्रूज की बेबीलोन को भी इस साल काफी नॉमिनेशन मिले हैं। अकादमी पुरस्कार 13 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।
इस बीच, ऋचा चड्ढा ने मंगलवार को पति अली के लिए एक मजेदार वैलेंटाइन डे पोस्ट साझा किया था क्योंकि वे उनके साथ नहीं थे। उन्होंने 1986 की फिल्म नसीब अपना अपना के 'जैसा भी है मेरा पति मेरा देवता है' गाने पर परफॉर्म किया। अली ने इस पर कमेंट करते हुए "हाहाहाहाहा" के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











