अली फ़ज़ल - रिचा चड्ढा की Reception Pics, 2.5 साल पहले शादी के बंधन में बंधे थे #RiAli, अब मना पाए जश्न

ali-fazal-and-richa-chaddha-mumbai-reception-first-pics-out-tied-knot-two-and-a-half-years-ago

Recommended Video

Richa Chadha Ali Fazal Reception: Ali-Richa Reception के बाद Media से बात करते वक्त हुए Emotional!

अली फ़ज़ल और रिचा चड्ढा, 4 अक्टूबर को मुंबई में एक बड़ा सा रिसेप्शन दे रहे हैं और उनके रिसेप्शन की First Pics बाहर आ चुकी हैं। जहां, रिचा चड्ढा एक खूबसूरत गाउन में दिल जीत रही हैं वहीं अली फ़ज़ल सूट में दिखाई दे रहे हैं। उनकी शादी से पहले ही फैन्स ने इस कपल को #RiAli हैशटैग दे दिया था।

अली और रिचा के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं। गौरतलब है कि अली और रिचा ने साफ किया कि कानूनी तौर पर वो 2.5 साल से पति और पत्नी हैं। लेकिन बस इस शादी का जश्न अभी मना रहे हैं।

अली फ़ज़ल और रिचा चड्ढा, 2020 में ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन कोरोना लॉकडाउन ने उनके सारे प्लान पर पानी फेर दिया। इसके बाद दोनों ने ही अपनी शादी रजिस्टर करवा ली। हालांकि, इस बात का खुलासा, अली फ़ज़ल और रिचा चड्ढा ने अब जाकर किया है। अली फ़ज़ल और रिचा चड्ढा, अपनी शादी से पहले, एक ब्राईडल मैगज़ीन के लिए फोटोशूट भी करवा चुके थे।

बात करें अली और रिचा की प्रेम कहानी की तो ये दोनों मिले थे एक्सेल इंटरटेनमेंट की फिल्म फुकरे के सेट पर। इस फिल्म से रिचा चड्ढा का किरदार भोली पंजाबन काफी मशहूर हुआ था। फिल्म के सीक्वल के दौरान दोनों और करीब आ गए। फुकरे रिटर्न्स के बाद ही अली और रिचा ने अपने रिलेशनशिप पर ठप्पा लगा दिया था। अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो ये कपल फुकरे के तीसरे पार्ट में दिखाई देने वाला है।

फिल्मीबीट की ओर से अली फ़ज़ल और रिचा चड्ढा को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X