संजय दत्त बनेंगे प्रोड्यूसर, अली फजल और अमायरा दस्तूर के साथ, साउथ की ब्लॉकबस्टर का रीमेक

संजय दत्त काफी समय बाद प्रोडक्शन में अपना हाथ आजमाने के लिए फिर से तैयार है। बता दें कि संजय दत्त जेल से आने के बाद काफी ज्यादा व्यस्त हो गए है और अपने आपको बिजी रखने की कोशिश कर रहे है। संजय दत्त को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि वो साउथ की एक रीमेक हिंदी में बनाने जा रहे है और इस फिल्म में उनके साथ अली फजल और अमायरा दस्तूर नजर आने वाले है।

बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे और साथ ही फिल्म को प्रोड्यूस भी करेंगे। ये फिल्म एक तेलुगू फिल्म प्रस्थानम की रीमेक होगी जिसका नाम हिंदी में भी प्रस्थानम ही रखने की बात चल रही है।

Sanjay dutt, ali fazal, संजय दत्त, अली फजल

गौरतलब है कि तेलुगू फिल्म को निर्देशक देवा कट्टा ने निर्देशित किया था और मजेदार बात तो ये है कि हिंदी रीमेक को भी वही निर्देशित करते हुए नजर आए थे।

बता दें कि ये दूसरी बार है जब अभिनेता संजय दत्त किसी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है और साथ साथ फिल्म में काम भी कर रहे हैं। जी हां संजू बाबा ऐसा काम फिल्म रास्कल में भी कर चुके है।

अली फजल और अमायरा दस्तूर के भी इस फिल्म मे काफी अहम किरदार नजर आने वाले है और फिल्म काफी अच्छी बनाई जा रही है। इसके पहले अली फजल फिल्म फुकरे रिटर्न्स में नजर आए थे और फिल्म काफी चली थी।

संजय दत्त की बात करें तो उनको एक के बाद एक अच्छी फिल्में मिल रही है। बता दें कि राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म पर काम करने वाले हैं।

ये फिल्म राजकुमार की ब्लॉकबस्टर सीरीज मुन्ना भाई की सीक्वल फिल्म होगी। यानी कि राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई 3 लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर 'मुन्ना भाई' सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रैंचाइज में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के फैन्स बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें हैं कि एक बार फिर से संजय दत्त इस फिल्म में नजरा आ सकते है। कुछ दिनो बाद संजय दत्त की बायोपिक रिलीज होने वाली है जिसका नाम है संजू। फिल्म उनका रोल रणबीर कपूर निभा रहे है और इसको राजकुमार हिरानी ही निर्देशित कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X