भारत: अली अब्बास जफर ने शूटिंग रोकने का कर दिया ऐलान, सलमान खान की वजह से..
अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा फिल्म दिशा पटानी भी लीड रोल में नजर आने वाली है। अब इस फिल्म को लेकर अली अब्बास जफर ने एक ट्वीट करते हुए बताया है कि इसकी शूटिंग 2018 में नहीं हो पाएगी। दरअसल इस महीने सलमान खान का जन्मदिन है। इसलिए उन्होने फिल्म की आखिरी शेड्यूल की शूटिंग जनवरी में पूरा करने का फैसला किया है।
उन्होने लिखा है कि भाई के बर्थडे वाले महीने कौन काम करता है पर हम एडिटिंग में लगे हुए हैं। फिल्म से इनके अलावा इस फिल्म से जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर का नाम भी जुड़ चुका है।

फिल्म को सलमान खान के लकी निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहें हैं। इसके पहले सलमान खान के साथ अली अब्बास जफर टाईगर जिंदा है में नजर आए थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ये फिल्म 2019 के ईद में रिलीज होने वाली है और सलमान के फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications