'टाइगर जिंदा है' डाइरेक्टर अली अब्बास जफर ने की शादी, पत्नी के साथ शेयर की पहली तस्वीर, लिखा- Mine For Life
सुलतान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोमवार, 4 जनवरी को अपनी शादी की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया। निर्देशक ने अब अपनी पत्नी एलिसिया जफर के साथ पहली तस्वीर शेयर की है।
अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और एलिशिया की शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '1400 साल पहले इमाम अली ने फातिमा अल-जारा से कहा- मेरी सारी चिंताएं और दुख गायब हो जाते हैं, जब मैं तुम्हारे चेहरे की तरफ देखता हूं। मुझे भी ऐसा ही महसूस होता है अलिशिया जफर...जिंदगीभर के लिए मेरी हो।'

जफर ने एक निजी समारोह में शादी की है और सोमवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्होंने अपने जीवनसाथी का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की थी।
अली की तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। कैटरीना कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई।' वहीं, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी, सायानी गुप्ता, इसाबेल कैफ आदि ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर नए जीवन की बधाई दी है।
गौरतलब है कि, अली अब्बास जफर जल्द ही 'तांडव' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, मोहम्मद जीशान अयूब आदि स्टारर यह सीरिज काफी सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
