वरूण और सलमान का सीन फिल्म में कहा डालूंगा अभी पता नहीं - भारत के खास सीन पर बोले अली अब्बास ज़फर
वरूण धवन, सलमान खान की भारत के लिए एक कैमियो शूट कर चुके हैं और अब उनके रोल के बारे में अली अब्बास ज़फर ने पहली बार बात की। अली ने बताया कि वरूण उस दिन सेट पर था और हम लोग बड़ी सी पार्टी कर रहे थे। वो सलमान और कैटरीना का बहुत अच्छा दोस्त है। पहले भी वो और सलमान एक साथ दिख चुके हैं लेकिन इस बार थोड़ा अलग है।
अली अब्बास ज़फर ने बताया, हमने बस सीन शूट कर लिया है। जब फिल्म आएगी और आखिरी में उसको काटना शुरू करेंगे तभी पता चलेगा कि उस सीन को कहां और कैसे डाला जा सकता है। लेकिन वरूण के साथ शूटिंग करने में काफी मज़ा आया। उसका सीन फिल्म में काफी दिलचस्प होगा।

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में वरूण धवन जवान धीरूभाई अंबानी की भूमिका में दिखाई देंगे। उनके किरदार को 50 - 60 के दशक में रखा जा सकता है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ, वरूण धवन के साथ एबीसीडी 3 करने वाली थी लेकिन इस फिल्म की डेट्स भारत की डेट्स से क्लैश हो रही थीं और कैटरीना फिल्म लटकाना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने वरूण की फिल्म छोड़ दी।
जानिए भारत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











