S.T.O.P. ये फिल्म शाहरूख - सलमान के अलावा कोई नहीं कर सकता....इसलिए वही दोनों करेंगे
हर किसी का एक सपना होता है और अली अब्बास ज़फर का तो धमाकेदार है। एक इंटरव्यू के दौरान अली अब्बास ज़फर ने कहा कि शाहरूख और सलमान दो ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो एक साथ फिल्म में आ सकते हैं। बाकी कोई नहीं।
अली ने कहा कि वही दोनों है जो एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं और दोनों को एक दूसरे से कोई शिकायत या जलन नहीं है। दोनों अपना बेस्ट दे सकते हैं एक साथ। लेकिन ये फिल्म कॉमेडी होनी चाहिए।

अली ने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये मौका कभी मुझे मिलेगा या नहीं लेकिन अगर मिला तो मैं इस बात को पूरा करना चाहूंगा ज़रूर। पर हां, शाहरूख सलमान को एक साथ लाने के लिए एकदम परफेक्ट स्क्रिप्ट चाहिए।
वैसे हाल ही में जब शाहरूख खान ने विक्रम वेधा के रीमेक राइट्स खरीदे तब दोनों के साथ आने की काफी तेज़ खबर थी। बहरहाल, जब तक शाहरूख सलमान साथ आते नहीं तब तक आप उनके ये टॉप 10 मूमेंट्स देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications