..................... Ali Abbas Zafar starts working on Tiger Zinda Hai - Hindi Filmibeat

#PictureShuru: एक था टाईगर सीक्वल...टाईगर ज़िंदा है की पहली तस्वीर

सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है पर काम हो चुका है शुरू हो चुका है और फिल्म के सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने पहली तस्वीर शेयर की।

सलमान खान स्टारर टाईगर ज़िंदा है पर काम शुरू हो चुका है और अली अब्बास ज़फर ने फिल्म पर काम शुरू करते ही पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा - काम शुरू हो चुका है - सूरज, पहाड़ियां, लैपटॉप और टाईगर ज़िंदा है।

गौरतलब है कि फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज़ होगी और फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ दिखाई देंगे। ऐसे में फिल्म पर काम भी तेज़ी से होगा।

Tiger Zinda Hai Salman Khan upcoming films

गौरतलब है कि एक था टाईगर डायरेक्टर कबीर खान ने इसका सीक्वल बनाने से इंकार कर दिया था और फिर इसे सुलतान डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर को सौंपा गया। कबीर की मानें तो हर कहानी एक बार ही बताने के लिए होती है, इसलिए वो सीक्वल के पक्ष में नहीं रहते हैं।
[सलमान ने इसलिए रोक दी है ट्यूबलाइट की शूट!]

एक था टाईगर की कहानी पूरी थी, वो आगे से कहीं नहीं जाती इसलिए वो इस फिल्म को फ्रेंचाइज़ी में नहीं बदलना चाहते थे। हालांकि यशराज फिल्म्स ने उन्हें एक था टाईगर ऑफर की पर उन्होंने मना कर दिया।

वहीं कबीर खान जो भी फिल्म डायरेक्ट करते हैं, उसके लाइन प्रोड्यूसर भी वही रहना चाहते हैं, जबकि यशराज फिल्म्स एक प्रोडक्शन हाउस है जिसके अपने नियम और कायदे हैं।

बस इसलिए कबीर खान ने एक था टाईगर सीक्वल रिजेक्ट कर दी और सलमान खान को जब इस बारे में पता चला तो वो कबीर के फैसले से सहमत थे। इसके बाद सीक्वल अली अब्बास ज़फर को ऑफर कर दी गई।

जानिए आने वाले कुछ सीक्वल की डीटेल्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X