..................... Ali Abbas Zafar shares the last poster from Salman Khan's Eid release Bharat - Hindi Filmibeat

सलमान खान की भारत की रिलीज़ से 20 घंटा पहले, ये रहा फिल्म का क्लाईमैक्स

By Staff

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत ईद पर 5 जून को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की रिलीज़ से पहले ही फिल्म का क्लाईमैक्स बाहर आ गया है। दरअसल, अली अब्बास ज़फर ने फिल्म का आखिरी पोस्टर ट्वीट किया है जहां सलमान खान अपने उम्र के आखिरी पड़ाव में दिख रहे हैं।

साथ ही सामने दिख रहा है भारत और पाकिस्तान का बॉर्डर। और यही है फिल्म का क्लाईमैक्स। दरअसल, भारत एक ऐसे आदमी की कहानी है जो 1947 के बंटवारे में अपने पिता और बहन से अलग हो गया। वो पूरी ज़िंदगी लगा देता है सरहद के उस पार छूट गए अपने पिता और बहन को ढूंढने में।

ali-abbas-zafar-shares-the-last-poster-from-salman-khan-s-eid-release-bharat

अब ये देखना है कि भारत अपने पिता और बहन को ढूंढने में कामयाब हो पाता है या नहीं। और यही फिल्म का क्लाईमैक्स है। भारत की इस लड़ाई में उसका साथ देती हैं कुमुद यानि कि कैटरीना कैफ। फिल्म में जैकी श्रॉफ सलमान खान के पिता की भूमिका में हैं और माना जा रहा है कि तबू उनकी बहन की भूमिका निभा रही हैं।

ये फिल्म एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी फैन्स को पसंद आ रही है और फिल्म का ट्रेलर भी धूम मचा चुका है। जानिए फिल्म से है फैन्स को क्या क्या उम्मीदें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X