भारत से सलमान खान का जबरदस्त First LOOK- बाइक स्टंट के लिए तैयार भाईजान
Recommended Video

अली अब्बास जफर की भारत भले ही 2019 की ईद पर रिलीज होगी। लेकिन फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ चुका है। प्रियंका चोपड़ा के जाने के बाद.. अब फिल्म में सलमान- कैटरीना कैफ की सुपरहिट जोड़ी दिखने वाली है। बहरहाल, अब निर्देशक ने फिल्म से सलमान खान की खास झलक शेयर की। इस तस्वीर में आप The Great Russian Circus की झलक भी देख सकते हैं।
खान सुपरस्टार्स को पीछे कर- संजू बन गई नंबर 1, रिकॉर्डतोड़ कमाई
फ़िल्म में सलमान सर्कस में बाइक स्टंट करते दिखेंगे। पहली झलक के बाद साफ है कि फ़िल्म शानदार होने वाली है।गौरतलब है कि सलमान खान डायरेक्टर अली अब्बास के साथ तीसरा बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वो सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं में साथ काम कर चुके हैं।

भारत में सलमान के साथ दिशा पटानी और कैटरीना कैफ मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे। जबकि जैकी श्रॉफ, तब्बू, नोरा फतेही, सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। फिल्म में अलग अलग समय को सलमान खान के किरदार के द्वारा दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











