सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. धड़ाधड़ चल रही है तैयारी.. Latest PIC
Recommended Video

'ट्यूबलाइट' भले ही बॉक्स ऑफिस हिट ना रही हो.. लेकिन फैंस को सलमान खान की क्रिसमस रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म टाईगर जिंदा है कि..
शाहरुख, सलमान को बेजोड़ टक्कर.. दे रहे हैं अजय देवगन!
फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, अब फिल्म को रिलीज होने में लगभग 2 महीने ही रह गए हैं। ऐसे में सलमान खान- कैटरीना कैफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म अब 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। लिहाजा, निर्देशक भी फैंस को बेसब्र करने में जुटे हैं।

हाल ही में अली अब्बास जफर ने टाईगर जिंदा है के एडिटिंग टेबल से एक तस्वीर शेयर की है। और साथ ही लिखा है कि कैसे रात रात भर फिल्म की एडिटिंग चल रही है।
कोई शक नहीं कि ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने के बाद.. निर्देशक अली अब्बास जफर अपनी फिल्म टाईगर जिंदा है में काफी सावधानी बरतेंगे। निर्देशक ने साफ कहा है कि टाईगर जिंदा है एक्शन के मामले में अपनी पहली फिल्म से भी ज्यादा जबरदस्त होने वाली है।
यहां जानें क्यों सुपरहिट होगी टाईगर जिंदा है-


Click it and Unblock the Notifications