10 दिन- धमाका करने को तैयार सलमान, कैटरीना- अली अब्बास जफर ने शेयर की खास तस्वीरें
सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोई शक नहीं कि दबंग खान इस बार ईद पर धमाका करने वाले हैं। फिल्म रिलीज होने में सिर्फ 10 दिनों का वक्त रह गया है। ऐसे में निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जहां सलमान- कैटरीना की शानदार कैमिस्ट्री देखी जा सकती है।
दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह 2019 की पहली 300 करोड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म में सलमान, कैटरीना के साथ दिशा पटानी, नोरा फतेही, तबू, जैकी श्राफ और सुनील ग्रोवर अहम किरदारों में दिखेंगे।

खास बात है कि अली अब्बास जफर के साथ यह सलमान खान की तीसरी फिल्म है। सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद भारत से भी सभी को वैसी ही उम्मीदें हैं। भारत के साथ यह जोड़ी 300 करोड़ क्लब में हैट्रिक सेलिब्रेट कर सकती है।
यहां जानें 10 कारण, क्यों हैं फैंस को भारत का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications