''मैंने तुरंत सलमान खान को I Love You मैसेज भेजा था....''
सुल्तान में सलमान खान के एक्टिंग की तारीफ तो हुई ही। लेकिन खास उस सीन की बहुत तारीफ हुई, जहां सलमान शीशे में खुद को देखते हैं और अपना निकला पेट देखकर रोने लगते हैं और झल्लाहट के साथ शर्ट वापस पहन लेते हैं। कोई शक नहीं कि इस सीन में सलमान ने दर्शकों को काफी इमोशनल किया था।

खैर, निर्देशक अली अब्बास जफर से जब इस सीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, जब मैंने पहली बार यह सीन स्क्रीन पर देखा था, तो मैंने तुरंत सलमान खान को मैसेज किया था- 'आई लव यू भाई..' .. इस मैसेज पर सलमान खान का कोई रिप्लाई नहीं आया।
''मैंने सलमान खान से भीख मांगी कि मेरी फिल्म कर ले....''
हम्मम.. कोई शक नहीं कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। जो फिल्म में साफ दिख रहा है। और शायद इसीलिए बॉक्स ऑफिस पर सुल्तान का दौड़ना खत्म ही नहीं हो पा रहा। फिल्म ने 6 दिनों में 195 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अली अब्बास जफर ने सलमान खान ने बाद शाहरूख खान के साथ भी काम करने की इच्छा जताई है। निर्देशक ने कहा कि सलमान- शाहरूख के साथ भला कौन सा डाइरेक्टर काम नहीं करना चाहेगा।


Click it and Unblock the Notifications


