ALERT: 'सुल्तान' में सलमान खान की एक हीरोइन.. जल्द होगी घोषणा!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की सुल्तान का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। लेकिन इतनी सूर्खियों में छाने के बाद भी अभी तक इस फिल्म की एक्ट्रेस का नाम अंधेरे में है। बता दें, इसी कंफ्यूजन को दूर करते हुए फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बयान दिया है कि सुल्तान में एक ही एक्ट्रेस है और उनके नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि, अफवाहें थी कि सुल्तान में दो एक्ट्रेस होंगी। कभी परिणीति चोपड़ा तो कभी अनुष्का शर्मा के नामों पर निशाना लगाया जा रहा था। लेकिन शायद अप निर्देशक ने सभी अफवाहों को शांत करने की ठान ली है। अली अब्बास जफर ने कहा है कि, फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल होगी और इसमें गाने और डांस भी होगा। हम्म.. फिलहाल करें इंतजार...
यहां जानें सलमान खान की सुल्तान में क्या है खास-


Click it and Unblock the Notifications

