सलमान खान का ईद धमाका- तैयारी शुरु- ब्लॉकबस्टर हैट्रिक FINAL है!
सुल्तान और टाईगर जिंदा है के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर और सलमान खान तीसरी बार साथ आने को तैयार हैं। बात कर रहे हैं फिल्म 'भारत' की। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है कि फिल्म की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है।
फिर पोस्टपोंड हुई फिल्म- अक्षय कुमार को फायदा ही फायदा- सोलो रिलीज!
अली अब्बास जफर ने लिखा है कि- फिल्म का नाम भारत है। दरअसल, लोग भारत और भरत में कंफ्यूज थे। वहीं, उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब फिल्म के लोकेशन ढूंढ़ने का काम शुरु होगा। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी एक बार फिर विशाल- शेखर लेंगे।

अली अब्बास जफर ने कहा, भारत की कहानी बहुत ही शानदार है। सलमान खान का किरदार भी बेहद ख़ास है। हमने तय किया है कि इस फिल्म में सलमान को 5 नए लुक देंगे। यह सभी अवतार फिल्म के लिए अहम सीन होंगे। फिल्म की शूटिंग जून महीने से शुरू कर दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications