'तांडव' का भौकाल रहेगा जारी, अली अब्बास जफर जल्द लाएंगे तांडव 2- स्क्रिप्ट है तैयार
टाइगर जिंदा है, भारत और सुल्तान जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ हिट देने वाले डायरेक्टर अली अब्बास जफर अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह अब सैफ अली खान के साथ 'तांडव' करने वाले हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली वेब सीरीज तांडव में सैफ के अलावा तिग्मांशु धूलिया, डिंपल कपाड़िया, अनुप सोनी, जीशान अय्यूब, कृतिका कामरा और सुनील ग्रोवर, गौहर खान जैसे मस्टीस्टार कास्ट है।
अली अब्बास जफर ने हाल में ही एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें तांडव का आईडिया करीब सात साल पहले आया था फिर उन्होंने लॉकडाउन में इस आइडिया पर काम किया और फिर 60 दिनों के शूट में इसे पूरा किया। तांडव अपने ट्रेलर के बाद से ही काफी चर्चा में हैं। लेकिन अली अब्बास जफर ने ये भी खुलासा किया कि वह इसका सीजन 2 भी लेकर आएंगे।
एक इंटरव्यू में अली अब्बास जफर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने राइटिंग पर खूब काम किया। इस दौरान उन्होंने तांडव 2 की स्क्रिप्ट भी लिख डाली है। उन्होंने कहा,मैं लॉकडाउन के दौरान छह महीने अपने देहरादून वाले घर में था। पांच महीनों में मैंने लिखना जारी रखा, इस दौरान मैंने तांडव 2 की पटकथा भी रेड्डी कर ली। उन्होंने ये भी कहा कि वह जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू करवा देंगे।


Click it and Unblock the Notifications