..................... अली अब्बास जफर ने एलिसिया के साथ अपनी लव स्टोरी की रिवील | Ali Abbas Zafar reveals his love story with Alicia, they got married at his Dehradun home - Hindi Filmibeat

अली अब्बास जफर ने शेयर की एलिसिया के साथ अपनी लव स्टोरी- दो सालों तक किया था डेट

निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोमवार, 4 जनवरी, को शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसके बाद से शुभकामनाओं की सिलसिला चला जा रहा है। अब उन्होंने अपनी पत्नी एलिसिया और उनके परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया कि उन्होंने देहरादून में शादी की, जिसमें काफी कम लोग ही शामिल रहे। साथ ही उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी शेयर की।

सुलतान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अचानक से शादी की घोषणा से सबको हैरान कर दिया था। उन्होंने एक निजी समारोह में शादी की और सोमवार को इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी।

Ali Abbas Zafar

अली ने एक और फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वह और उनकी पत्नी के साथ निर्देशक के माता-पिता भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- परिवार में आपका स्वागत है।

एक इंटरव्यू के दौरान अली ने बताया कि एलियिसा से उनकी मुलाकात फ्रांस में हुई थी और दो साल तक उनके पीछे पड़े रहे जब तक कि उन्होंने हां नहीं कहा। अली ने बताया कि जैसे ही उनकी वाइफ को वीज़ा मिला वह निर्देशक के देहरादून वाले घर पर आईं और उन्होंने झट से शादी रचा ली। इस शादी में सिर्फ नजदीकि रिश्तेदार ही शामिल रहे।

अली की तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। कैटरीना कैफ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, 'आप दोनों को बधाई।' वहीं, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी, सायानी गुप्ता, इसाबेल कैफ आदि ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर नए जीवन की बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X